Showing posts with label true love. Show all posts
Showing posts with label true love. Show all posts

Friday, October 7, 2011

तुझमे रब दिखता है..!!

लडका - तुझमे रब दिखता है यार मी क्या करू??

लडकी - दर्शन ले, दक्षिणा दे, आशीर्वाद ले और निकल ले..!! 

पीछे और भी भक्त खडे है..!!

Wednesday, September 16, 2009

आप किधर भी जाएगा ...अमारा नेटवर्क आपको चोडेगा नई... ...

दोस्तों ये कहानी चेन्नई की एक लड़की की है ......... जरुर पढ़े......

लड़की का नाम प्रिया, उसे इक गाड़ी ने टक्कर मार दी थी !! वो एक कॉल सेण्टर में काम करती थी !! उसका एक प्रेमी था जिसका नाम था शंकर !! वो दोनो सच्चे प्रेमी थे !! हमेशा फ़ोन पर लगे रहते थे !! प्रिय हमेशा अपने हेड फ़ोन के साथ ही दिखती थी !! उसने अपना नेटवर्क भी एयरटेल से वोडाफोन कर लिया था ताकि पैसे बच सके !! प्रिय के परिवार में सब उनके प्रेम के बारे में जानते थे !! वो कम से कम आधा दिन फ़ोन पर ही बतियाते थे !! शंकर ,प्रिया के घर वालो के करीब था (उनका प्यार देखिये) !! 


प्रिया ने अपने दोस्तों को पहले ही कह दिया था कि अगर मैं कभी मर भी जाऊ तो मुझे मेरे हेड फ़ोन के साथ दफनाया जाये, और यही उसने अपने माता- पिता को भी कहा !!! उसकी मृत्यु के बाद, लोग उसकी अर्थी नहीं उठा पा रहे थे, कई लोगो ने किस्मत अजमाई मगर अर्थी नहीं उठी!! तभी किसी ने एक व्यक्ति को बुलाया जो उनका पडोसी भी था और प्रिया के पिता का दोस्त भी उसे मृत आत्माओ से बात करने में महारत हासिल थी !! उस व्यक्ति ने एक लकडी ली और कुछ बोलने लगा, उस व्यक्ति ने कहा कि प्रिया कि अंतिम इच्छा थी उसे हेड फ़ोन के साथ दफनाया जाये, तो उसका हेड फ़ोन, मोबाइल और सिम भी उसके साथ अर्थी में रख दी और अर्थी उठ गयी !!!



                     उधर प्रिया के परिवार वालो ने शंकर को नहीं बताया था इस हादसे के बारे में !! २ हफ्ते बाद शंकर का फ़ोन आया प्रिया कि माँ के पास, शंकर ने कहा - "आंटी, मैं आज आपके घर आ रहा हु, मेरे लिए कुछ अच्छा खाना बनाना और प्रिया को मत बताना कि में आ रहा हूँ , प्रिया कि माँ ने कहा ठीक है, तुम आ जाओ, मैं फिर तुम्हे कुछ बताना चाहती हूँ !! जब शंकर घर आया तो प्रिया कि माँ ने हादसे के बारे में बताया तो शंकर को लगा कि आंटी उससे मजाक कर रही हैं, मगर प्रिया के घर वालो ने उसे प्रिया का मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाया  और शंकर के पसीने छूटने लगे!!! 


इतने में प्रिया का फ़ोन आ गया शंकर ने उससे बात कि और लाउड स्पीकर पर शंकर की माता पिता को भी सुनाया!!! वो प्रिया की ही आवाज थी और बिलकुल स्पष्ट थी और कोई रुकावट नहीं थी नेटवर्क में भी !! मगर प्रिया का मोबाइल तो उसके साथ ही दफनाया था सो प्रिया के पापा ने फिर से आत्मा से बात करने वाले दोस्त को बुलाया और उनके कुछ शागिर्दों को भी बुलाया, सभी ने ५ घंटे मेहनत की और उन्होंने जो पाया वो बहुत ही आश्चर्यजनक था!!! उन्होंने पाया कि वोडाफोन का नेटवर्क सबसे अच्छा है जहा भी आप जाओ आपको नेटवर्क मिलेगा....!!!!!  


अपने १० मिनट देने के लिए धन्यवाद....... :D

कार्टून की दुनिया की सेर करे.....

कार्टून की दुनिया की सेर करे.....
कीर्तिश भट्ट का कार्टून ब्लॉग...

राजीव नेमा इन्दोरी स्टाइल में बराक ओबामा.......

 

Home | Jokes | Shayari | SMS | Video | Contact |
_________________________________________________________________________________________________________
©2009 | All Rights Reserved | Designed and Maintained by: Ashvin Bhatt  |  Graphics By: Kirtish Bhatt