संताजी ने एक नया कंप्यूटर ख़रीदा और उसमे कुछ कमिया पाई जिसे उन्होंने पत्र द्वारा बिल गेट्स को सूचित किया..!! शिकायते कुछ ऐसी थी की बिल गेट्स ने भी अपना माथा फोड़ लिया होगा..!! जरा आप भी एक नजर डाले उन शिकायतों पर.. !!
प्रति,
श्रीमान बिल गेट्स,
मैंने अभी कुछ समय पहले अपने घर के लिए एक नया कंप्यूटर ख़रीदा है और उसमे कुछ परेशानिया है जिन्हें में आपके ध्यान में लाना चाहता हूँ..!!
१> कंप्यूटर में start button है मगर कोई Stop button नहीं हैं, कृपया इसे चेक करे...!!!
२> एक और संशय ये है की कही कंप्यूटर में re-scooter है क्या ? मैंने re-cycle तो देखा हैं मगर मेरे यहाँ स्कूटर है..!!
३> मेरा find button भी ठीक से काम नहीं कर रहा..मेरी पत्नी ने दरवाजे की चाबी गुमा दी और हमने इस find button से ढूढने की बहुत कोशिश की मगर चाबी नहीं मिली... कृपया ये परेशानी भी देखे...!!
४> मेरे बच्चे ने microsoft word सीख लिया हैं और अब वो microsoft sentence सीखना चाहता है क्या आप हमें उपलब्ध करवा सकते हैं ??
५> मैंने कंप्यूटर, मोउस, की-बोर्ड, सी. पी. यू. सब ख़रीदा हैं मगर सिर्फ एक ही आइकॉन दिखता हैं My computer , बाकी के आइकॉन कब उपलब्ध कराओगे...??
६> यह बहुत ही आश्चर्य जनक है कि विंडो में My picture फोल्डर है मगर उसमे मेरी एक भी फोटो नहीं हैं, तो आप कब तक वहा मेरी फोटो डाल कर देंगे..??
७> कंप्यूटर में microsoft office है मगर में तो कंप्यूटर घर में उपयोग करता हु तो आप कब तक microsoft home उपलब्ध karwayange..??
८> आपने my recent document का आप्शन तो दिया है मगर my past documents का आप्शन कब देंगे..??
९> आपने my network places का आप्शन तो दिया है मगर कृपया करके my secrete places का आप्शन ना दे.. में अपनी पत्नी को नहीं बताना चाहता कि मै ऑफिस के बाद कहा जाता हु..!!
१०> एक आखरी प्रश्न और आप है मिस्टर बिल गेट्स और आप विंडो क्यों बेच रहे हैं ??
उत्तर कि प्रतीक्षा मे...
आपका शुभेच्छु..
नोट(४२० का) - ये रचना श्री प्रदीप तिवारी ने पोस्ट करने के लिए भेजी हैं हालाकी रचना किसकी है इसका पता अभी तक पुलिस भी नहीं लगा पाई हैं...!!! :)
अपनी टिप्पणी से होसला अफजाई जरुर करे...!!
Showing posts with label funny letter. Show all posts
Showing posts with label funny letter. Show all posts
Thursday, January 14, 2010
बिल गेट्स के नाम खुला पत्र.....!!!
Posted by Ashvin Bhatt at 8:06 AM 3 लोग टिपियाए
Labels: bill gates, funny computer, funny letter, letter
Subscribe to:
Posts (Atom)


